फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान खरीद के लिए बने 86 क्रय केंद्र

Sat, 30 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/पिंडी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले में 86 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं, मगर इनके निर्धारण पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। आरोप है कि क्रय केंद्रों के चयन में भारी धांधली की गई है। हैरानी की बात यह है कि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के होम ब्लॉक पथरदेवा और बनकटा में एक भी क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। जिले में सबसे अधिक 14 क्रय केंद्र गौरीबाजार ब्लॉक में बनाए गए हैं। इसके अलावा रुद्रपुर में 12, बरहज और भलुअनी में 10-10, देवरिया सदर और बैतालपुर में 9-9, रामपुर कारखाना में 7, देसही देवरिया में 6, तरकुलवा और सलेमपुर में 5-5, लार, भाटपाररानी, भटनी और भागलपुर में केवल एक-एक क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पथरदेवा और बनकटा ब्लॉक को पूरी तरह उपेक्षित रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें