देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर निर्देशन में जिले में बेहतर जनसुनवाई एवं पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण करने, संवेदनशीलता बढ़ाने एवं बेहतर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी थानों द्वारा थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम के तहत जनसुनवाई की गई। समाधान दिवस पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 82 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 18 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया। साथ ही संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया।