फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के लौटने तक हिरासत में रहे 12 सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
सीएम के लौटने तक हिरासत में रहे 12 सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सीएम को काला झंडा दिखाने की आंशका में पुलिस ने 12 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। एलआईयू को सूचना मिली थी कि सपा नेता विजय रावत साथियों संग कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने की तैयारी में हैं। दोपहर बाद जैसे ही विजय रावत, हरिओम यादव, मनोज यादव, अमित प्रधान, रणवीर यादव, संजीव यादव, इमरान खान, मनोज यादव, रोहित यादव, विकास यादव, रामगोविंद यादव और प्रभाकर पांडेय सुभाष चौक पहुंचे, सभी को हिरासत में ले लिया गया। इन्हें भाटपाररानी थाने में पुलिस अभिरक्षा में सीएम योगी आदित्यनाथ के लौटने तक रखा गया। फिर सभी छोड़ दिए गए। विजय रावत का कहना था कि वह तो साथियों संग चाय पीने निकले थे। अकारण ही उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें