पट्रोल डीजल मूल्य के विरोध में रामपुर कारखाना के लोहिया चौक पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकते सपा युवजन सभा के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पेट्रोलियम मंत्री का पुतला जलाया। केंद्र सरकार व उसकी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोहिया चौक पर पुतला फूंककर मूल्यवृद्धि पर विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवजन सभा के जिला सचिव आकाश सिंह ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के मूल्य रोजाना बढ़ा कर केंद्र सरकार किसानों की कमर तोड़ना चाहती है। केंद्र व राज्य सरकार जमकर फायदा उठा रही है। केंद्र सरकार लोगों पर ध्यान न देकर सिर्फ पेट्रोल कंपनियों की झोली भर रही है। मूल्यवृद्धि से महंगाई में भी इजाफा हो रहा है। विरोध प्रदर्शन में अरविंद यादव, पवनेश यादव, विजय विश्वकर्मा, अहमद खालिद, आरिफ अली, राहुल मद्धेशिया, रामशीष यादव, रजनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।