फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शफीक अध्यक्ष, रविंद्र बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। प्राथमिक शिक्षक संघ पथरदेवा का चुनाव सोमवार को निर्विरोध हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर शफीक अहमद और मंत्री पद पर रविंद्र यादव चुने गए। चुनाव के बाद पथरदेवा के बीआरसी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय में तरासना शिक्षकों का काम है, लेकिन सरकारों ने शिक्षकों को उनके मूल कर्तव्य से भटका दिया है। शिक्षकों की ड्यूटी कभी जनगणना तो कभी पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में लगा दिया जाता है। गोष्ठी को जिला मंत्री सुरेश यादव, डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, जयप्रकाश मणि, निर्भय राय, ओमप्रकाश शुक्ल, पूनम श्रीवास्तव, पुष्पा विश्वकर्मा, स्मिता शुक्ल, शफीक अहमद, रविंद्र यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें