फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने बच्चों को बताए ट्रैफिक रूल्स

विज्ञापन
होलिएन्जलस पब्लिक स्कूल में एसपी ने बच्चो को यातायात के बारे में जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। एसपी राकेश शंकर ने स्कूली बच्चों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी दी। यातायात माह के तहत होली एंजल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने बच्चों से कहा कि नियम का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। चूंकि देवरिया की अधिकांश सड़कें सिंगल हैं, इसलिए पहले दाएं देखें फिर बाएं इसके बाद ही सड़क क्रॉस करें। एसपी ने कहा कि वाहन चलाने के लाइसेंस बनने के नियम हैं। किस उम्र में किस स्तर के वाहन चलाने का लाइसेंस मिलेगा, यह भी तय है, लेकिन देखने में यह आया है कि बहुत से स्कूल आने-जाने वाले बच्चे कम उम्र में ही वाहन से चल रहे हैं। यह नियम के खिलाफ है। हेलमेट भी नहीं पहनते हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने से दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या कम की जा सकती है। लिहाजा दो पहिया वाहन चलाने वाले सभी को हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करना चाहिए। शहर के यातायात व्यवस्था तभी सुगम और सुलभ हो सकती है, जब लोग खुद-ब-खुद यातायात नियमों का पालन करने लगेंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारी, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें