फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन के प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने कहा कि मानदेय बाधित करना गलत है। इसके चलते शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। दो अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी गुरुवार को जिले के भ्रमण के लिए आए थे। अहमद नगर में आयोजित बैठक में कहा कि सरकार की कार्यशैली से शिक्षकों में नाराजगी है। मानदेय बंद किए जाने से शिक्षक मोहताज हो गए हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि बंद मानदेय को बहाल करे। ताकि शिक्षक और उनके परिवार का भरण पोषण हो सके क्योंकि मामूली रुपये में गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन है। वित्तविहीन शिक्षक आंदोलन के लिए तैयार हो जाए। देशबंधु शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज एकजुट हैं। आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस दौरान बालेश्वर यादव, श्रीनारायण यादव, अवधेश यादव, अरुण श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, वकील सिंह, बीरबल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें