देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के करौंदी चौकी के सिपाही को एसपी ने ईमानदारी का इनाम दिया है। सिपाही ने एक महिला का सोने से भरा हुआ बटुआ खोजकर लौटाया था। आरक्षी अशोक यादव करौंदी चौकी पर तैनात हैं। 20 अगस्त को गश्त के दौरान रास्ते में उसको एक बटुआ मिला था। उसने सोने-चांदी के आभूषण थे। कीमत एक लाख के लगभग थी। क्षेत्रीय लोगों की मदद से सिपाही अशोक उस महिला की खोज में लग गए। कुछ देर बाद महिला रोते हुए पुलिस चौकी पर पहुंची और आभूषण से भरा बटुआ गिरने की बात कही। अशोक ने उस महिला को बैठाया और पूरी जानकारी ली। उसने आप नाम रमावती पत्नी लल्लन कुशवाहा निवासी पट्टी बरैठा बताया। आभूूषण देखकर महिला पहचान गई। एसपी राजीव मल्होत्रा ने मंगलवार को कार्यालय में अशोक को सम्मानित किया। कहा कि इस तरह के कार्य करने वाले हर सिपाही और दरोगा को सम्मानित करेंगे।