सलेमपुर। केंद्र और प्रदेश में जब से भाजपा सत्तारूढ़ हुई है, तब से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सिर्फ जुमलेबाजी से देश का भला नहीं होने वाला। यह बातें सोमवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. भोला पांडेय ने कही। पूर्व राष्ट्रीय सचिव सलेमपुर विधानसभा के लार, नवलपुर, सहजौर समेत दर्जनों गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चलाई गई जनहितकारी योजनाओं को राजनीतिक ईर्ष्या के चलते केंद्र सरकार बंद कर रही है। प्रदेश की हालात खराब है। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, वशिष्ठ मोदनवाल, भागीरथी प्रसाद, जयराम उपाध्याय, सुमित मिश्रा मौजूद रहे।