देसही देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के कर्मियों ने बृहस्पतिवार को अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी के साथ हेतिमपुर नगर पंचायत के डुमरी एखलाश में बकाया विद्युत बिल वसूली का अभियान चलाया। 1:30 लाख रुपये की वसूली की गई। बिल जमा नहीं करने पर 80 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया।