फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में चार महिलाओं समेत आठ घायल

Tue, 09 Apr 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव में सोमवार को गेहूं की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर लौट आई। सभी घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस प्रकरण की जांच-पड़ताल कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी दुर्गावती देवी सोमवार की सुबह अपने हिस्से में गेहूं की फसल काट रही थीं। तभी दूसरा पक्ष आ पहुंचा और फसल काटने से रोक दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दूसरा पक्ष हमलावर हो उठा और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुर्गावती देवी के चोटिल होने पर जब उसने शोर मचाया तो पति मुन्ना चौहान, देवर हरेन्द्र चौहान और देवरानी सुमन देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि दुर्गावती हमारे हिस्से की फसल काट रही थी। मना करने पर विवाद पर उतारू हो गई। इसी बीच गाली-गलौज देते-देते मारपीट शुरू हो गई। जिसमें लाल कमल चौहान, विद्यावती देवी, सोनू कुमार और पूजा कुमारी घायल हो गईं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आपसी बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों ने मारपीट की है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें