फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गेहूं की फसल नुकसान करने को लेकर होली के दिन मारपीट, आठ घायल

Thu, 28 Mar 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा का केस दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति व एक अन्य को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

चनुकी। लार थाना क्षेत्र के हरखौली में सोमवार की शाम गेहूं की फसल को नुकसान करने को लेकर बातचीत के दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी लार में कराया गया। डॉक्टरों ने सात लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मारपीट की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायलय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में नेपाल यादव की गेहूं की फसल होली खेलने के दौरान नुकसान हो गई। इस बात को लेकर नेपाल यादव व उनके बगल के बेचू राजभर के घर से कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। इसमें एक पक्ष से मुन्ना यादव (35) पुत्र स्व. भृगुनाथ यादव, रितेश यादव (16) पुत्र तेजनारायन यादव, रोहित यादव (19) व अखिलेश यादव (17) पुत्रगण उमेश यादव व कन्हैया राजभर (20) पुत्र रामजनम राजभर घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से नेपाल यादव (80) पुत्र स्व. रामलाल यादव, रितेश यादव (17) पुत्र अशोक यादव व अशोक यादव (45) पुत्र नैपाल यादव गंभीर रूप से घायल हैं। मारपीट के बाद घायलों की चीख-पुकार से गांव के लोग घटनास्थल के तरफ दौड़ पड़े । लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया ।
उधर सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची, लेकिन कोई नहीं मिला तो पुलिस अस्पताल पहुंच छानबीन में जुट गई। डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अस्पताल से ही ग्राम प्रधान के पति संजय यादव व प्रिंस यादव को हिरासत में लिया।
इस घटना में एक तरफ से संजय यादव की तहरीर पर अशोक यादव सहित सात लोग व जरावती देवी पत्नी अशोक यादव की तहरीर संजय यादव सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित बलवा के केस दर्ज कर संजय व प्रिंस को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों तरफ से सात-सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दो को जेल भेजा गया है। शेष लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें