फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धूमधाम से मना 77वां स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

Thu, 17 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर कृ​षि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में 77वां स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतों को याद किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों के योगदान को याद किया गया। जगह-जगह रैली भी निकाली गई। जबकि विद्यालयों में छात्रों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। वहीं पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण किया। कहा कि देश को स्वतंत्रता लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद मिली है। स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे उसे पूरा करने का कर्तव्य प्रत्येक नागरिक का है। गत 76 वर्ष के दौरान देश ने काफी प्रगति की है। दुनिया का भारत के प्रति विश्वास बढ़ा है। देश सामर्थ्यवान बना है। वैज्ञानिक अन्वेषण, रक्षा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र ने उल्लेखनीय प्रगति की है। आज प्रदेश में 119 चीनी मिलें चल रहीं हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि भारत विश्व गुरु रहा है। हर क्षेत्र में भारत ने विश्व को सिखाया है। प्राचीन भारत की गुरुकुल शिक्षा पद्धति, विज्ञान, खान-पान पद्धति, सामाजिक जीवन, संयुक्त परिवार पद्धति सहित विभिन्न क्षेत्रों में आज पश्चिमी देश अनुसंधान कर रहे हैं। हमें अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्रा शाका, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरपन पंच प्रण एवं नशा मुक्ति भारत अभियान का शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं झंडा गीत का गायन किया। डीएम ने परिसर में पौधरोपण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इसके बाद डीएम ने पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया। डीएम ने मेडिकल कॉलेज एवं वृद्धाश्रम में फल वितरण किया।
जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। न्यायिक अधिकारियों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों व मौजूद लोगों ने राष्ट्र गान किया। जनपद न्यायाधीश ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए समर्पण व सत्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार दूबे ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्य प्रस्तुत किया, डॉ. उद्भव मिश्रा ने शुगर, बीपी रोग पर अपनी बात रखी। सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. राजेश झा, होली एंजल्स पब्लिक स्कूल सीसी रोड पर प्रबंधक डॉ. मंतोष श्रीवास्तव, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल सौमनाथ रोड पर प्रबंधक नीरज वर्मा, पीएन एकेडमी उमानगर में प्रधानाचार्य सुधीर सिंह, पीडी एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कतरारी रोड में प्रबंधक नंदलाल जायसवाल, स्कालर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल राघव नगर में डॉ. मनीष तिवारी व डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
कलिंद इंका खरजरवा में प्रधानाचार्य वकील सिंह, ओंकार इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंस पिपराचंद्रभान में प्रबंधक ममता तिवारी व मुकेश मिश्रा, उर्मिला देवी महिला महाविद्यालय रामपुर मुकुंद में प्रबंधक प्रेमनाथ कुशवाहा, श्याम चिल्ड्रेन एकेडमी खोराराम रोड में प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, महंथ त्रिवेणी पर्वत इंका विशुनपुरा बाजार पर प्रबंधक ओमप्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट व प्रधानाचार्य डॉ. शशिशेखर मिश्रा, महात्मा भारती इंका मलकौली पर प्रबंधक पन्ना लाल यादव, केपी पब्लिक स्कूल उदयपुरा पर संचालक विद्या यादव, आरकेवाई इंका गोबराई खास पर प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह यादव उर्फ सुनील, कमलावती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्लहपुर पर प्रबंधक राजकिशोर यादव, आचार्य नरेंद्र देव इंका पथरदेवा पर प्रबंधक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जनता इंका तरकुलवा पर प्रधानाचार्य जुबेर अहमद, श्रीप्रकाश संस्कृत महाविद्यालय बसंतपुर सिरसिया पर प्राचार्य करूण पति त्रिपाठी, जनक दुलारी गौरीशंकर इंका डुमरी पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार राय, विद्यावती देवी कालेज आफ फार्मेसी दामोदरपुर पर प्रेमचंद यादव, मॉ सुकुली देवी डिग्री कालेज सहजौर पर प्रबंधक पीएल यादव, बापू राष्ट्रीय इंका पोखरापार पर प्रबंधक लाल बहादुर यादव, यूके एकेडमी जूहा स्कूल ट्यूबवेल कालोनी पर प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा, यूपी पब्लिक स्कूल रामनाथ देवरिया पर प्रधानाचार्य अजय मिश्रा, एमके कांवेंट स्कूल न्यू कालोनी पर सुरेश गुप्ता व प्रबंधक दीपक मौर्या, सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास पर एमएलसी डॉ. रतन पाल सिंह व कर्नल एएन पांडेय, हालीवुड्स एकेडमी उमानगर पर उमाशंकर लाल श्रीवास्तव व हरिशंकर श्रीवास्तव, आरएम एकेडमी गोपवापार पर आलोक मल्ल, यूरो किड्स एंड यूनिसन स्कलार्स एकेडमी साकेत नगर पर डायरेक्टर श्वेता जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय सरौरा नंबर एक पर प्रधानाचार्य नरेंद्र मोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया।

विनायक हास्पिटल दानोपुर पर डॉ. सौरभ बरनवाल के नेतृत्व में मरीजों व स्टाफ ने राष्ट्रगान गाया। जिला पंचायत परिसर से प्रभात कुमार, रवि, अभिषेक, रीतिक, शिवांश के नेतृत्व में युवाओं ने सुभाष चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। शहर के मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर पर महंत परमात्मा दास, कांग्रेस कार्यालय टाउन पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने ध्वजारोहण किया। पार्थ सेकेंडरी स्कूल मालीबारी में विद्यालय के निदेशक एवं सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने झंडा फहराया और बच्चों को स्वतंत्रता के मूल्यों एवं भारत देश की अक्षुण्णता के बारे में बताया। साथ ही अपने आजादी एवं राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में छह अगस्त को जीआईसी में जिला योगासन खेल संघ के प्रतिनिधित्व में आयोजित योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष अमरेश गुप्ता ने प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर प्रोत्साहित किया। योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर योग प्रशिक्षक आकाश सिंह को विद्यालय के निदेशक ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया। संचालन देवेंद्र यादव ने किया।
जगदेव शिक्षण संस्थान पैकौली पर प्रबंधक विजय शंकर यादव, प्रधानाचार्य दिवाकर यादव, बब्बन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज हरैया पर प्रधानाचार्य हेमंत कुमार सिंह व जयप्रकाश सिंह, केडी इंटरमीडिएट कॉलेज सिंगही पर प्रबंधक इंजीनियर मदन यादव, गंगा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मझगावा पर प्रबंधक विनय बरनवाल व वंशराज पांडे, एसएस पब्लिक स्कूल भटजमुआव पर प्रबंधक उषा यादव, प्रधानाचार्य राज्य लक्ष्मी, महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान छितरूआ पर प्रमोद कुमार शाही, सुमित्रा देवी इंका पैकौली पर प्रबंधक सुदर्शन यादव व शैल यादव, राजवंशी शिक्षण संस्थान पैकौली पर प्रधानाचार्य शिवकृपा यादव ने ध्वजारोहण किया।
राजकीय पॉलीटेक्निक में पहली बार ड्रोन की मदद से झंडा फहराया गया। प्रधानाचार्य डीके गौतम आदि मौजूद रहे। नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा के प्रांगण में मुख्य अतिथि डाॅ. अभय मणि त्रिपाठी ध्वजारोहण किया। नेशनल पब्लिक स्कूल ब्रांच चांदपार भटनी में प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्र और प्रधानाचार्य मृदुला सिंह बघेल ने ध्वजारोहण किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र व शील्ड आदि देकर प्रोत्साहित किया गया।
बैतालपुर ब्लॉक के बरपार गांव स्थित जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल (जेईसीपी) के मुख्यालय पर संस्थापक शशांक मणि ने भारत माता कि जय के उद्घोष के साथ ध्वजारोहण किया और केंद्र पर मौजूद पूरी टीम को संबोधित किया।
सदर ब्लॉक क्षेत्र के एपीएस डिग्री काॅलेज गोपलापुर पर प्राचार्य विनोद कुमार सिंह और बघेला सिंह, टीएन एकेडमी सोनूघाट पर पूर्व प्रधान हृदयाशंकर यादव, जनता इंका पर प्रबंधक चंद्रदेव यादव, मॉम्स केयर प्लेवे स्कूल परसिया मिसकारी पर मैनेजर रामाश्रय सिंह, सोनूघाट चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्त पिंटू और पूर्व प्रधान सोनूघाट इंद्रजीत यादव, प्राथमिक विद्यालय सोनूघाट पर प्रधानाध्यापिका नीलम वर्मा ध्वजारोहण किया।नागेंद्र यादव ने करीब एक सौ बच्चों को कॉपी, पेंसिल वितरित किया। पंचायत भवन सोनूघाट पर प्रधान शशिप्रभा, किडजी स्कूल सोंदा पर भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय बारीपुर कुटी पर प्रधानाध्यापिका मिथिलेश देवी और प्रधान धर्मा देवी, कंपोजिट विद्यालय बैरौना पर प्रधान शंभूनाथ यादव व प्रधानाध्यापिका शीला चतुर्वेदी, कौशल विकास केंद्र सोनूघाट पर राघवेंद्र प्रताप शाही व रामबचन सिंह यादव, प्राथमिक विद्यालय चक सराय बदल दास पर श्रीकांत गौतम ने झंडारोहण किया।
विकास खंड बनकटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुरवसिया उत्तर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गोपनारायण सिंह के घर पर ग्राम प्रधान बृजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
-
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सलेमपुर। तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। एसडीएम सीमा पांडेय ने देश के अमर शहीदों को याद कर तहसील क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के गीत गाते हुए नजर आए। स्कूलों में छात्रों ने देशभक्ति गीत व नाटक प्रस्तुत किए।

तहसील भवन पर एसडीएम, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ आनंद प्रकाश, सीओ दफ्तर पर सीओ श्रीयश त्रिपाठी, गांधी चौक पर एसडीएम, नगर पंचायत कार्यालय व नेहरू पार्क में अध्यक्ष श्रीराम यादव व ईओ हिमांशु प्रताप सिंह, मझौलीराज नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन बिंदू मल्ल व ईओ पंकज कुमार, सीएचसी सलेमपुर में डॉ. अतुल कुमार, कोतवाली भवन पर कोतवाल गोपाल पांडेय, केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर पर प्राचार्य रजनीश त्रिपाठी, श्रीरैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय सलेमपुर में प्रबंधक दीनदयाल मिश्र, सेंट जेवियर्स स्कूल पर प्रधानाचार्य वीके शुक्ल, जीएम एकेडमी पर प्रबंधक श्रीप्रकाश मिश्र, सेंट पॉल स्कूल पर प्रबंधक विनोद मिश्र, आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर डायरेक्टर संदीप कुमार श्रीवास्तव, मानवस्थली पब्लिक स्कूल पर डायरेक्टर संजीव दुबे, स्कालर्स पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक सुनील पांडेय, पीआईसीई प्रतिभा इंस्टीट्यूट ऑफ चिल्ड्रेन एजुकेशन महदहा पर प्रबंधक संतोष चतुर्वेदी, अमन एचपी गैस एजेंसी पर मैनेजर प्रियतमा गुप्ता, मॉर्डन एक्यूपंक्चर सेंटर पर डॉ. हाजी मो.रईस, बाबा सबल लोहिया मूर्ति शिक्षा संस्थान नदौली पर प्रबंधक राजनाथ यादव, बांकेबिहारी यादव व प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, नवजीवन पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक नमोनारायण, सेंट जॉन्स स्कूल नवलपुर पर प्रबंधक रत्नेश मिश्र, एमपी सिटी हार्ट कॉलेज पर प्रबंधक कुंवर अभिनाश प्रताप, आरके सेंट्रल एकेडमी स्कूल पर प्रबंधक पंकज कुमार पांडेय, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी कौड़िया जयराम नवलपुर पर प्रबंधक उमेश कुमार पांडेय, सेंट मदर टेरेसा मिशन स्कूल पर प्रबंधक गिरिजेश मिश्रा, जीसी लिटिल फ्लावर स्कूल नवलपुर पर प्रबंधक एमएच अंसारी, आरएल हॉस्पिटल पर प्रबंधक राकेश गुप्ता गुड्डू, कलावती मेमोरियल हॉस्पिटल पर प्रबंधक आरसी तिवारी, बहादुर यादव पीजी कॉलेज भटनी पर प्रबंधक अजय कुमार यादव व संस्थापक कैप्टन जयराम यादव, मुहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज नवलपुर पर प्रधानाचार्य अब्दुल सलाम अंसारी, लिटिल फ्लावर स्कूल पर फादर, एसवी इंटरनेशनल स्कूल मझौलीराज पर प्रबंधक सुधाकर पांडेय, नंदनीय नर्सिंग होम पर प्रबंधक सुधाकर सिंह ने झंडा फहराया। वहीं लार नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मुसारजा लारी, बीआर सेंट्रल एकेडमी चनुकी मोड़ पर डायरेक्टर नितीश राय, सेंट्रल पब्लिक लार पर प्रबंधक रेनू राय, मदर कांवेंट स्कूल नारियलतर लार पर प्रबंधक शिल्पी सिंह, गौरी अमेठिया प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक मनीष सिंह, कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रावतपार अमेठिया पर प्रधानाध्यापक निर्भय नारायण सिंह, प्राथमिक विद्यालय कठौड़ी पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, अजना पंचायत भवन पर प्रधान संघ के अध्यक्ष आशनारायण सिंह, कौसड़ पंचायत भवन पर रामनारायण यादव, रामनगर पंचायत भवन पर प्रधान देवांती देवी, करमुआ प्राथमिक विद्यालय पर अजय यादव धनंजय दुबे ने ध्वजारोहण किया।
लार ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख अनुभा सिंह, पुलिस स्टेशन पर इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष मूसा लारी, कोलंबस स्कूल पर प्रबंध निदेशक अंशुमन सिंह, श्री मातेश्वरी इंका बरडीहा पर प्रधानाचार्य कैलाश सिंह व डिग्री कालेज पर प्रबंधक लक्ष्मण सिंह, रमावती धर्मनाथ पर प्रबंधक संतोष सिंह लारी, एसएस इंटर कॉलेज पर बलबीर सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरखौली पर प्रधानाचार्य जयप्रकाश दुबे, धवरिया प्राथमिक विद्यालय पर नसीम अहमद, एसएमआई गोदाम पर संजय पांडेय, चमुखा प्राथमिक स्कूल पर मनीष कुमार सिंह, श्री इंद्रासन शिक्षण संस्थान हरखौली पर प्रबंधक वीरेंद्र यादव, आरएन इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल लार रोड बढ़या हरदो पर मैनेजर यादव ने झंडारोहण किया। जिला सहकारी बैंक की शाखा लार पर क्षेत्रीय संचालक सुधा सिंह, सहकारी संघ लार पर अध्यक्ष सतीश सिंह एवं बी पैक्स पिंडी पर बृजेश धर दुबे, उकिना खास समिति पर उपाध्यक्ष अमरकांत चौधरी, पिपरा बोली समिति पर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, रक्सा समिति पर कृष्णानंद पांडे, महुजा समिति पर हृदय नारायण पांडेय, नेमा समिति पर विनोद सिंह, खेमादेई समित पर अजय सिंह तथा रोपनछपरा समिति पर राजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। लार रोड के ओम साईं कृपा महाविद्यालय पर प्रबंध निदेशक मुन्ना प्रसाद, आरएस मेमोरियल कुंडौली लार रोड पर निदेशक मुकुल बिहारी सिंह, रेड रोज कांवेंट स्कूल पर प्रबंधक अमृश चंद कौशिक, विजन एकेडमी लार रोड पर प्रबंधक अजय यादव, आरएमएस एकेडमी पर निदेशक आरपी सिंह, शांति देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज और जयपुरिया स्कूल पर निदेशक डॉ. शैलेश कुमार मिश्र, कुंडौली इंडियन गैस वितरण पर अभिनाश कुमार सिंह उर्फ पिंटू, देवरहा बाबा टेक्निकल हाईस्कूल पर प्रबंधक सुमंत चौहान, बड़े वाला रोड के प्रधान अनिल प्रसाद, पड़री गजराज में प्रधान हरेंद्र प्रसाद, साधन सहकारी समिति भरौली कुंडली पर सभापति विवेकधर द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। देवरहा बाबा इंटर कालेज देवसिया पर प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, भरोसा घर मिशन इंका पर प्रधानाचार्य अनूप शील मोरार, मदरसा तेलिया कला पर वसी अहमद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पर एसके सिंह, ग्राम पंचायत बभनौली क्षत्रिय में सुनीता सिंह, ग्राम पंचायत देवसिया में अमरेंद्र सिंह मिंटू, ग्राम पंचायत भागलपुर में बृजभूषण यादव, ग्राम पंचायत ईशारू में सुनील पांडेय, ग्राम अंडिला में विनीत उपाध्याय, ग्राम नरसिंहडांड़ में पंकज यादव ने ध्वजारोहण किया। बकुची में नीरज सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। मईल प्रतिनिधि के अनुुसार मईल थाना पर थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर, रमाशंकर कृषक महाविद्यालय मईल पर प्रबंधक रमेश चंद्र यादव, बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय देवढ़ी,अंडिला पर प्रबंधक रविंद्र सिंह, पंजाब नेशनल बैंक मईल पर सुजीत कुमार, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मईल पर प्रबंधक विरेंद्र कुमार चौधरी, आरएमएस एकेडमी पिपरा बांध, लाररोड पर डायरेक्टर आरपी सिंह, श्रीराम इंटर कॉलेज तेलिया कला पर रामजी सिंह, श्रीराम स्नाकोत्तर महाविद्यालय तेलिया कला पर अध्यक्ष देवीशरण सिंह, श्रीराम नगीना इंटर कॉलेज मौना गढ़वा पर प्रबंधक सुरेश सिंह, पंचायत भवन तेलिया कला पर प्रधान अमित सिंह छोटू, पंचायत भवन गोड़वली पर प्रधान आलोक सिंह सेंटर, त्रिभुवन सहाय सुशीला देवी शिक्षण संस्थान राजीव नगर पर प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल गोड़वली पर डाॅ. अरूण कुमार, कपूरी एकौना पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी, न्यू पब्लिक चिल्ड्रेन एकेडमी मईल चौराहा पर 60 मीटर का तिरंगा प्रबंधक सूर्य नरायण रावत ने फहराया। खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा मौजूद रहे। भटनी नगर पंचायत पर चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, थाना पर एसओ डॉ. महेंद्र कुमार, सीएचसी पर डॉ. धनंजय कुशवाहा, रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक उपेंद्र चौबे, जीआरपी थाने पर एसओ महेंद्र चतुर्वेदी, आरपीएफ पोस्ट पर निरीक्षक प्रदीप पांडेय, के पब्लिक एकेडमी पर प्रबंधक बीके श्रीवास्तव, बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज पर प्रबंधक अजय यादव, कल्पनाथ राय महाविद्यालय पर धीरेंद्र प्रकाश राय, सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण महाविद्यालय पर अजित सिंह, देव बंधु महाविद्यालय नोनापार पर गंगेश्वर नाथ तिवारी, सेंट जेवियर्स स्कूल पर जयंत श्रीवास्तव, प्रिंस पब्लिक स्कूल पर अखिलेश श्रीवास्तव, लोट्स पब्लिक स्कूल पर विनोद श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
-
आजादी के जश्न डूबे रहे लोग, शान से लहराया तिरंगा
रुद्रपुर,एकौना, मदनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर लोग आजादी के जश्न में डूबे रहे। गांव से लेकर शहर तक सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर शान से तिरंगा लहराया। इस दौरान ध्वजारोहण कर लोगों ने वंदे मातरम का नारा गुंजायमान किया। स्कूलों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति की झलक दिखी। सुबह नगर से लेकर गांव तक विद्यालयों में छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली।
तहसील पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने गारद की सलामी के बीच ध्वजारोहण किया। कोतवाली में सीओ जिलाजीत, नगर पंचायत कार्यालय और गोल्डेन फ्यूचर कीड्स केयर पर चेयरमैन सुधा निगम, नगर पंचायत मदनपुर में चेयरमैन शाहिना शेख और आजम शेख, ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान, बीआरसी पर बीईओ नवनीत कुमार चौबे ने ध्वज फहरा कर पंच शपथ दिलाया। एसडीएसडी बालिका इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर में विधायक जयप्रकाश निषाद, रामजी सहाय पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. ब्रजेश पांडेय, सतासी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वैकुंठनाथ कुशवाहा, डीएन इंटर कॉलेज में गणेश शंकर शर्मा, सेंट जेवियर्स में प्रबंधक रौशन जायसवाल, उदय अकादमी में प्रबंधक डीएन सिंह, रायल अकादमी में जेपी वर्मा, गुलाबी त्रिपाठी इंटर कॉलेज में पूर्व चेयरमैन डॉ. रामभरोसा त्रिपाठी, ओम सरस्वती शिशु मंदिर, बंगाल ब्लूमर्स, कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर पर चेयरमैन प्रतिनिधि छठ्ठेलाल निगम, अनुसा में रविन्द्र पासवान, अम्मा उर्फ अमवा में अमित सिंह, तिघरा में वीर बहादुर यादव, पांडेय माझा में वीरेन्द्र सिंह, शीतल माझा में सत्येन्द्र कुमार, महदहा में राजीव, नीबा मठिया में देवेन्द्र नाथ पांडेय, कोड़र में ध्रुव नरायन यादव, एकला मिश्रौलिया में पवन यादव, सिलहटा में वनवारी गौड़, निबही में अशरद अंसारी, कोरवा में श्रीराम यादव भुवर, कन्हौली में अखिलेश्वर सिंह, बेलवा दुबौली में रमेश पांडेय, धर्मपुर कछार में सचितानंद तिवारी, लीलापुर भैंसहा खोपा में दिवाकर निषाद, ईश्वरपुरा में अनिरुध चौधरी, पचलड़ी में होसिला प्रसाद, जगदीशपुर में मुक्तिनाथ यादव, हड़हा में रमेश यादव, भगवान माझा में जोखन यादव, श्री अंनत आदर्श कुंज बिहारी राव इंटर कॉलेज गनियारी में प्रबंधक सुजान राव, पिड़रा में मनोज सिंह, रमपुरवा में उपेन्द्रनाथ सिंह, विशुनपुर बगही में ग्राम सचिवालय पर राजकुमार गुप्ता, माझा नरायन में उदय भान पाल, बैदा में रामेश्वर पाल, बिठ्ठलपुर में चंद्रभान सिंह, नकईल में बिजेन्द्र कुमार कन्नौजिया, मानस इंटर कॉलेज में प्रबंधक गौरीशंकर सिंह, एचपी गैस फतेहपुर पर दिनेश सिंह, बरडीहा दलपत में विकास सोनी, भृगुसरी में मनोज निषाद, गोलऊथा में प्रधान संजय यादव, पड़री मिश्र में रणविजय सिंह, फतेहपुर में रामअशीष निषाद, हनुमान इंटर कॉलेज में बरांव में प्रधानाचार्य वीके मिश्र, जनता इंटर कॉलेज गोला मदनपुर में प्रधानाचार्य हरिवल्लभ सिंह ने ध्वजारोहण किया।
-
शहर से गांव तक घर-घर लहराया तिरंगा, विविध कार्यक्रम आयोजित


बरहज। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक घर-घर तिरंगा लहराया गया। विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। समूचा क्षेत्र देश भक्तिमय हो गया था। सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा। छोटे-छोटे बच्चे तीन रंग की बनी टोपी पहने हाथों में तिरंगा लेकर लहरा रहे थे। सभी ने अमर शहीदों को याद करते हुए निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ उनके धरोहर आजाद भारत को संभाल कर रखने का संकल्प लिया। अनंत पीठ आश्रम पर पीठाधीश्वर आंजनेय दास, तहसील भवन पर एसडीएम अवधेश कुमार निगम, सीओ कार्यालय पर अंशुमन श्रीवास्तव, ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख सुभाष प्रसाद, नगरपालिका कार्यालय पर अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, थाना पर इंस्पेक्टर अनिल यादव, बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम पर प्राचार्य प्रो शंभूनाथ तिवारी, एसके इंका पर प्रधानाचार्य पीएस पाठक, न्यू जेनिथ पब्लिक कांवेंट स्कूल पर फायानाथ यादव, जीवन शैली पर पंकज उपाध्याय, सरयू विद्यापीठ पर रमेश तिवारी अनजान, कृष्णा एकेडमी पर आनंद यादव, सेंट जोसेफ पर संतोष कुमार, सेंट मेरी पर जयगोविंद कुशवाहा, शारदा सीताराम इंका कपरवार पर प्रबंधक राणा प्रताप सिंह, पीडी एकेडमी पर कृष्ण चंद्र मिश्र, महेन पर प्रधान अभय यादव, लक्ष्मीपुर पर राजेश यादव, बढ़या हरदो पर संजय यादव, भीष्म पितामह इंका देवपार पर प्रधानाचार्य अजय प्रताप यादव, मांती देवी विश्वनाथ महिला महाविद्यालय पर डाॅ.स्मृता यादव, जीसी कांवेंट स्कूल बरांव पर गोपी चंद गुप्त, बरांव में विनय पांडेय, भलुअनी नगर पंचायत पर अध्यक्ष छठ्ठू यादव, देवेश कुमार, अभयानंद इंका पर कुलमुख्य रमेश चंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश इंका पर पुरूषोत्तम कुमार, श्रीकृष्ण इंका पर भलुअनी पर गोविंद तिवारी, सपा कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, शांडिल्य मिशन स्कूल पर पवन सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें