फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: थाने में लावारिस पड़े 77 वाहनों की होगी नीलामी

Fri, 19 Jan 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाने में लावारिस हालत में पड़े करीब 77 वाहनों की नीलामी होगी। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मी वाहन स्वामियों को नोटिस भेज रहे हैं। जल्द ही सभी वाहनों को देवरिया पुलिस लाइंस भेज दिया जाएगा। जहां नीलामी की कार्रवाई होगी। हालांकि इस कार्य को दिसंबर माह में ही पूरा करना था। जिस पर एसपी ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

भटनी थाने में सीज व लावारिस हालत में करीब 77 वाहन पड़े है। थाने के उत्तरी दीवार से सटाकर खुले आसमान में रखे गए वाहनों की हालत जर्जर हो गई है। कुछ के इंजन तो कई वाहनों के महत्वपूर्ण पार्ट्स गायब हैं या खराब हो गए हैं। वाहन खड़े होने के चलते साफ-सफाई में भी दिक्कत होती है। जिसके चलते थाना परिसर में गंदगी का अंबार है। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही वाहन पुलिस लाइंस भेज दिए जाएंगे। जहां कानूनी-प्रक्रिया के बाद नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें