देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 76 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि अभियान के तहत कुल 76 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया।