101 केंद्रों पर 7407 लोगों ने ली कोरोनारोधी वैक्सीन
देवरिया। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को 45 से ऊपर के लोगों को 101 केंद्रों पर वैक्सीन की खुराक दी गई। जिला पुरुष व महिला अस्पताल केंद्र पर भीड़ रही। इन केंद्रों पर 2696 बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के 4526 ने प्रथम डोज और 185 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज लिया। वैक्सीनेशन के लिए कुल 101 टीमें लगाई गई थीं। कुल लक्ष्य 13180 के सापेक्ष 7407 लोगों को टीका लगाया गया। उपलब्धि 56.20 प्रतिशत रही। जिला अस्पताल केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विवेक कुमार सिंह, अंजली श्रीवास्तव, एएनएम रंजीता गुप्ता, सोनल विश्वकर्मा, वार्ड ब्वाय राजन मल्ल, प्रिंस कुमार सिंह, आशा कुमकुम शाही, नीलम सोनकर तैनात रहीं। महिला अस्पताल के पीपी सेंटर में बने केंद्र पर डॉ.केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, सुनैना वर्मा, अबरूकाना, कृष्णा सागर मिश्र, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स कुमारी प्रतिभा, नीतू आर्या, प्रतिभा सिंह आदि वैक्सीनेशन कार्य में लगे रहे। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे।