फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में आवाज बुलंद करे सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर निर्माण के लिए आवाज बुलंद करें सांसद
विज्ञापन


विहिप नेताओं ने सांसद के आवास पर पहुंचकर सौंपा मांग पत्र
सांसद ने दिया समर्थन, आवास पर लगाया जय श्रीराम का नारा
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप नेताओं ने शुक्रवार को सांसद रविंद्र कुशवाहा को मांगपत्र सौंपा। आवास पर पहुंचे नेताओं ने कहा कि संसद में राम मंदिर का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही। सांसद ने इसका समर्थन किया। विहिप नेता संतोष दुबे ने कहा कि सरकार हिंदू समाज के धैर्य की परीक्षा न लें। राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदूवादी संगठन वर्षों से संघर्ष कर रहा है। भाजपा की सरकार कई बार सत्ता में आई, लेकिन मंदिर निर्माण के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। मंदिर से देश की हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। हिंदू समाज इसके किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। सब्र की सीमा टूटती जा रही है। शुक्रवार को सुबह जय श्रीराम की नारेबाजी करते हुए देवरहा बाबा जिला के हिंदूवादी नेता सांसद के आवास पर पहुंचे। सांसद ने आश्वासन देते हुए कहा कि 11 दिसंबर को संसद में सबसे पहले मंदिर निर्माण के लिए मुद्दा उठाऊंगा। इसके लिए सरकार पहल कर रही है। इस दौरान राजेश मिश्र, सोनू वर्मा, जयनाथ कुशवाहा, बलबीर सिंह दादा, राजेश शाह, अशोक कुशवाहा, विजय कुमार, जवाहर, सुमित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें