फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
गोरख (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकौना। पछुआ हवा के बीच ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ठंड लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घर वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। भगवान माझा गांव के गोरख गुप्ता (70) गुरुवार की रात में सोए हुए थे। अचानक उन्हें उल्टी होने लगी। घर वालों ने उन्हें आग की तपिश देना शुरू किया, पर हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उपचार कराने को लोग उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार ठंड से उनके शरीर में जकड़न हो गई थी और कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें