देवरिया के पोस्टमार्टम चौराहे पर ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बिजली मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पोस्टमार्टम चौराहे पर ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार गरीबों की कमर तोड़ने पर लगी है। कभी रसोई गैस का दाम बढ़ाया जा रहा है तो कभी बिजली दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली मूल्य बढ़ाकर गरीबों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों की कमर तोड़ने का काम किया है। अब तो बेवजह पत्रकारों पर भी लाठीचार्ज करा रही है। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भाजपा नाकामियों को छिपाने के लिए जुमले का सहारा ले रही है। रणवीर यादव ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश नगर पंचायतों में भाजपा का हार का सामना करना पड़ा है। फिर भी यह कहने से नहीं चूक रही है कि भाजपा का जादू कायम है। हरिओम यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की असलियत सामने आ जाएगी। इस दौरान इंदल यादव, संजीव कुमार, बलवंत पहलवान, देवेंद्र भारती, अहमद खालीद, अतुल तिवारी, जावेद, मुराद अहमद आदि मौजूद रहे।