फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटिकटवा के भय से गांववालों की नींद उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। ग्राम अहिरौली तिवारी में रामाजी कुशवाहा की विवाहित पुत्री ममता की चोटी कट गई। पीड़िता की मां मीरा देवी के अनुसार सुबह नित्यक्रिया से निबटने के बाद जानवरों के लिए चारा काटना था, तभी बेटी ने बालों को संवारने के लिए हाथ लगाया तो उसके हाथ में बालों का ढेर आ गया। मां और बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। बेटी का गवना होना है। पति कुवैत रहता है। बेटा दोहा कतर में काम करता है। महिलाओं में चोटीकटवा को लेकर दहशत है। वे रतजगा कर रही हैं, ताकि चोटीकटवा की शिकार न हों। सतेंद्र कुशवाहा कहते हैं कि गांव वालों को लाख समझाया बुझाया जा रहा है, लेकिन महिलाएं समझने को तैयार नहीं हैं। चोटीकटवा के भय से हिंदू-मुस्लिम के घरों के मुख्यद्वार पर नींबू, मिर्च, प्याज, नीम की पत्ती और नागफनी टांग दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें