पड़री बाजार। नेपाल में पानी की टंकी में गिरने से दुबौली के युवक की मौत हो गई। सोमवार की देर रात युवक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। खुखुंदू थाना के दुबौली गांव निवासी 26 वर्षीय उपेन्द्र गौंड़ दस दिन पहले नेपाल कमाने गया था। वहां एक सरिया मिल में काम करता था। इसी दौरान वह पानी के टंकी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गरीबी से जूझ रहे उपेंद्र के शव का अंतिम संस्कार गांववालों ने चंदा लगा कर किया। तीन वर्ष पहले उसकी शादी वंदना से हुई थी। पत्नी और माता धुपिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।