फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरोगी काया के लिए योगा को अपनाएं नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास में योगा का आयोजन हुआ। जिला जज के अलावा कई न्यायाधीश शामिल रहे। दो साल के अक्षय प्रताप आकर्षण का केंद्र रहे। प्रशिक्षक ममता ने योग के विभिन्न पहलुओं को बताया। वृक्षासन, भुजंगासन, शवासन, कपालभांति, अनुलोम-विलोम आदि आसन कराएं। जिला जज केके पांडेय ने कहा कि निरोगी काया मनुष्य के जीवन की एक अहम उपलब्धि है। बहुमूल्य समय में से स्वस्थ्य रहने के लिए निकाले। इस दौरान एडीएजे तेज प्रताप तिवारी, राजीव भारती, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, डीडी ओझा, बृजेश सिंह, एकता सिंह आदि मौजूद रहीं। एनसीसी बटालियन की ओर से अग्रसेन इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय कैंप का समापन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि तन और मन को शुद्ध करने के लिए योग जरूरी है। एलआईसी की दोनों ब्रांच में अभिकर्ताओं ने सूर्य नमस्कार आदि किया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। एक पुनर्वास रिसर्च सेंटर में मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, मोटापा, घुटना का दर्द से रोकथाम के लिए योग को जरूरी बताया। सनबीम स्कूल, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा में योग के फायदों के अलावा अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें