फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 71 हजार मामलों का हुआ निस्तारण

Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला जज जें0पी यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।
विज्ञापन
- दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत, 13.16 करोड़ धनराशि सेटलमेंट की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 71672 मामलों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया गया। 13.16 करोड़ धनराशि सेटलमेंट की गई।
जनपद न्यायाधीश जेपी यादव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ज्ञान प्रकाश सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव अशोक कुमार दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कमारी, सिविल जज (सीडी) विवेक कुमार व अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों ने फीता काटकर व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने तीन, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चार, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-प्रथम ज्ञान प्रकाश सिंह ने 10, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितिय साक्षी सिंह ने पांच, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय विकास कुमार ने 25 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्रीकृष्ण यादव ने कुल 34 मामलों का निस्तारण किया तथा 1.66 करोड़ की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 71672 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना व अन्य मामलों में कुल 13 करोड़ 16 लाख 22 हजार 18 रुपये की धनराशि सेटलमेंट की गई।
विज्ञापन

-
डीएम ने लोक अदालत में स्टांप वाद की सुनवाई कर प्रकरण का किया निस्तारण
देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्टांप वाद की सुनवाई लोक अदालत में की गई। इसमें कमी स्टांप शुल्क 6,79,920 रुपये व ब्याज 5,20,139 रुपये एवं 5000 रुपये अर्थदण्ड के साथ कमी स्टांप 12,05,059 रुपये लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें