फोटो समाचार
ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। जाईंन आईटी ब्रेंस के प्रशिक्षण केंद्र में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला में 186 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें उपस्थित पांच कंपनियों ने भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 71 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस दौरान राजकीय आईटीआई सलेमपुर के प्रधानाचार्य निलेश मिश्रा, सभासद कर्मवीर नाथ रौनियार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गोविंद चौहान, राजेश यादव, अलोक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद