फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल

Mon, 29 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का आरोप लगाने पर बिगड़ी बात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गुड़री गांव में चोरी का आरोप लगाने पर दो पक्षों में कहासुनी हुई और उसके बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें सात लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। छह लोगों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए गांव में पुलिस बल तैनात पर दिया है।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गुड़री गांव में नगर पंचायत की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कार्य काफी दिनों से चल रहा है। इसकी देखरेख के लिए ठेकेदार ने गांव के ही मुबारक अंसारी को जिम्मेदारी दी है। शनिवार की देर रात मुबारक ने गांव के मदन यादव व अमला यादव पर पानी टंकी में प्रयोग के लिए आए सरिया की चोरी का आरोप लगाया। इस बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद रात के 12 बजे एक बार फिर एक पक्ष की ओर से मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से अमला यादव, धर्मदेव यादव, मदन यादव, पुनीत, अजय यादव तथा दूसरे पक्ष के मुबारक अंसारी और सरफुद्दीन अंसारी घायल हो गए। मारपीट में घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया, जहां धर्मदेव यादव की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही बैतालपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह अपने दल बल के साथ गांव में पहुंच गए। क्षेत्रीय लोगों में मारपीट की इस घटना के बारे में सांप्रदायिक तनाव फैलने की अफवाह फैलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि सरिया चोरी के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज हो गया है। इसमें गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें