संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। खामपार और भाटपार रानी थाना क्षेत्र में रविवार को हुई मारपीट की दो घटनाओं में तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार भाटपार रानी अस्पताल में कराया गया।
मारपीट की पहली घटना बेलपार में दो भाइयों के बीच हुई। इसमें मोहन मद्धेशिया (52), उनकी पत्नी सुनीता मद्धेशिया (45) तथा सुदीप मद्धेशिया (35) व पारस मद्धेशिया (40) घायल हो गए। उनके सिर व शरीर में काफी चोटें आई हैं। दूसरी घटना खामपार थाना के ग्राम खैराट की है। भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के संदीप (30) तथा उनकी पत्नी सुनीता (22) घायल हो गईं। दूसरे पक्ष की कल्पाती देवी (40) भी घायल हो गई। सभी घायलों का उपचार भाटपार रानी अस्पताल मेंं हुआ। पीड़ित पक्षों ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि सभी घटनाओं की जांच की जा रही है। संवाद