फोटो समाचार.......
19 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन, 12 प्रत्याशी जांच में छंटे
किसी शपथपत्र में सही जानकारियां नहीं थीं तो कई ने भरे थे अधूरे फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया लोकसभा में सातवें चरण के तहत एक जून को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में सात से 14 मई तक नामांकन चला था। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को पूरी हो गई। जांच के बाद अब सिर्फ सात प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 19 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। इसमें से 12 का पर्चा खारिज हो गया है। अब 17 मई तक नाम वापसी होगी। इसके बाद उन उम्मीदवारों की स्थिति साफ होगी, जिनके बीच मुकाबला होगा। जिनके भी पर्चे खारिज हुए हैं, उसमें मुख्य रूप से कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन के फार्म खरीदकर जल्दी-जल्दी में फार्म भरा।
नाम निर्देशन पत्रों की जांच प्रेक्षक टी अब्राहम, जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एआरओ अंगद यादव, अपर उप जिलाधिकारी अवधेश निगम की उपस्थिति में की गई। जांच में किसी शपथपत्र में सही जानकारियां नहीं थीं, कुछ अपूर्ण थे तो कई ने अधूरे फार्म भरे थे। इन वजहों से अधिकतर पर्चे निरस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 17 मई तक नाम वापसी होगी। इसके बाद इस बार लोकसभा चुनाव में कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे, इनके नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। जांच के दौरान कई प्रत्याशी तो कई के प्रतिनिधि मौजूद थे।
जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में रद्द हुए हैं, उनको रिटर्निग ऑफिसर की ओर से इसे ठीक करने का नोटिस व सूचना दी गई थी। समयावधि के अंदर उन्हें नामांकन फार्म की कर्मियों को ठीक करने का मौका दिया गया था, लेकिन कई प्रत्याशी अपने फार्म को ठीक करने नहीं पहुंचे। कुछ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र की त्रुटियों को ठीक किया। जिन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द हुआ है। उसकी सूचना भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर अवलोकनार्थ उपलब्ध है।
ये प्रत्याशी अब मैदान में
प्रत्याशी दल
1. मुक्तिनाथ सिंह जनता समता पार्टी
2. शशांक मणि भारतीय जनता पार्टी
3. सत्येंद्र कुमार मल्ल निर्दलीय
4. अगम स्वरूप राष्ट्रीय समानता दल
5. अखिलेश प्रताप सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6. संदेश यादव बहुजन समाज पार्टी
7. रफीक अंसारी निर्दलीय
नामांकन पत्र निरस्त होने वालों में
1. त्रिगुनानंद त्रिपाठी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
2. संतोष कुमार निर्दलीय प्रत्याशी
3. रामदास मिश्र निर्दलीय प्रत्याशी
4. मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे बहुजन मुक्ति पार्टी
5. पारसनाथ गुप्ता राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी
6. अशोक कुमार श्रीवास्तव अखिल भारत हिंदू महासभा
7. घनश्याम यादव निर्दल प्रत्याशी
8. विजय जुआठा सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी
9. शैलेंद्र सिंह शानें हिन्द फोरम
10. राजू चौहान मोडरेट पार्टी
11. गंगा प्रसाद निर्दलीय प्रत्याशी
12. हरिकेश गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी