फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छह लोगों पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी। पुलिस ने छह लोगों पर बलवा, मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डेमुसा गांव निवासी गया प्रसाद 13 दिसंबर की रात गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वे देर रात घर लौट रहे थे। पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ लिया। पीड़ित ने इसकी जानकारी एसपी को दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को छह लोगों पर दलित उत्पीड़न, बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें