फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 65 पुलिसकर्मियों की आयोध्या में लगी ड्यूटी

Fri, 19 Jan 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्डर से गुजरने वाले वाहनों की हो रही जांच
विज्ञापन


देवरिया। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में जिले से एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी समेत 65 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, बिहार बार्डर से जिले में प्रवेश करने वाले और जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस शहर में शाम को फ्लैग मार्च भी कर रही है।
उधर, शहर में भारी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि बार्डर चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर गांव तक पुलिस की नजर है। वाहनों की रूटीन जांच के लिए पुलिसकर्मियों की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपाररानी नगर में बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च किया। स्टेशन परिसर में टेंपो चालकों से कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति व वाहन दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके साथ पुलिस ने होटल की भी जांच की और निर्देश दिए।

प्रमोद गुप्ता।

प्रमोद गुप्ता।

प्रमोद गुप्ता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें