फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसडीएम की जांच में 63 कर्मचारी अनुपस्थित मिले

Mon, 22 May 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में उपस्थित पंजिका देखते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। एसडीएम अरुण कुमार ने डीएम के निर्देश पर सोमवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। खंड विकास अधिकारी कार्यालय भटनी में 13 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित कार्मिकों में मंजू कुशवाहा, दुर्गेश कुमार शर्मा, शामदेव राव, अरविंद कुशवाहा, बृजेश सिंह, विमल कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्र शुभम पांडेय, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, राजनाथ बच्ची सिंह, अखिलेश कुमार व सुनील कुमार शामिल है। बीआरसी भटनी के निरीक्षण में ज्योति सिंह एवं प्रदीप कुमार मिश्र अनुपस्थित मिले। बाल विकास योजना कार्यालय भटनी में भी सुषमा श्रीवास्तव व पंकज कुमार गुप्ता अनुपस्थित रहे। नगर पंचायत भटनी के अधिशासी अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार खंड विकास अधिकारी सलेमपुर कार्यालय में 15, सिंचाई विभाग भटनी में दो, वीआरसी सलेमपुर में दो, कार्यालय खंड विकास अधिकारी लार में 11 नगर पंचायत लार में छह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लार में मेडिकल ऑफिसर समेत चार व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लार में 6 कार्मिक अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें