देवरिया। स्टेशन रोड स्थित पीएनबी शाखा में कैश न मिलने पर ग्राहकों ने मंगलवार को हंगामा किया। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों ने महिलाओं को बुलाकर रकम दी।
होली को लेकर पीएनबी शाखा में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ थी। दोपहर करीब तीन बजे अधिकांश महिलाओं को बैंककर्मी कैश खत्म होने का हवाला देते हुए बाहर निकालकर चैनल बंद कर दिया। बैंककर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए महिलाएं हंगामा करने लगीं। यह देख उधर से गुजर रहे राहगीर भी रुक गए और बैंक वालों पर मनमानी का आरोप लगाने लगे। करीब आधे घंटे बाद बैंककर्मियों ने चैनल खोला और महिलाओं को रुपये दिए।