फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारियां निभाएं युवा, ताकि सशक्त बने भारत

विज्ञापन
भाजयुमो के युवा संसद कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भाजयुमो का गोरखपुर मंडलीय युवा संसद धनराज वाटिका में मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उभरता नया भारत’ विषय पर पक्ष और प्रतिपक्ष के युवा सांसदों ने अपनी बात दमदारी से रखी। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज का भारत 2014 के भारत से बिल्कुल अलग है। कृषि, उद्योग समेत अन्य क्षेत्रों में काफी बदलाव हुआ है। गरीबों की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल गई है। भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महती भूमिका होती है। देश का युवा मोदी और योगी के साथ है। बदलते भारत में युवाओं से अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निभाने की अपील की, ताकि भारत सशक्त बन सके। कार्यक्रम में देवरिया के अलावा महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर जिले के युवा जनप्रतिनिधि शामिल रहे। पक्ष-विपक्ष की भूमिका में मौजूद युवा जनप्रतिनिधियों ने सरकार से जुड़ी योजनाओं पर तर्क किया। कई योजनाओं में सक्रियता लाने पर जोर दिया गया। सभी ने संचालित हो रही योजनाओं को लोक कल्याणकारी बताया। इस दौरान सज्जन मणि त्रिपाठी, अजय सिंह गौतम, मणिंद्र पांडेय, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विजय शुक्ल, विंधेश पांडेय, मनोज राम त्रिपाठी, मुकेश सिंह, सुमित राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें