फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस में इलेक्ट्रानिक्स अंतिम वर्ष की प्रज्ञा और अर्जुन ने सबको पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ में प्रज्ञा और अर्जुन ने सबको पछाड़ा
विज्ञापन


राजकीय पालीटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राजकीय पालीटेक्निक प्रांगण में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। 100 मीटर रेस और महिला वर्ग के शॉटपुट में इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग फाइनल की प्रज्ञा सिंह का जलवा रहा। 400 मीटर रेस में संगीता विश्वकर्मा और 800 मीटर रेस में अर्जुन कुमार ने सबको पछाड़कर बाजी अपने नाम की। शुक्रवार को सबसे पहले 100 मीटर रेस महिला वर्ग का आयोजन हुआ। इसमें प्रज्ञा सिंह प्रथम, प्रतिभा गौतम द्वितीय व स्नेहलता तृतीय स्थान पर रहीं। शाटपुट में प्रज्ञा सिंह, स्वाति श्रीवास्तव, सुषमा चौहान तथा 400 मीटर महिला वर्ग रेस में संगीता विश्वकर्मा, स्नेहलता, प्रतिभा गौतम क्रमश: पहले तीन स्थानों पर आईं। लंबीकूद में अर्जुन कुमार प्रथम, आदित्य सिंह द्वितीय व विशाल कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर पुरुष वर्ग के रेस में इलेक्ट्रानिक्स अंतिम वर्ष के अर्जुन कुमार, सुधीर यादव, विकास चौरसिया क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। प्रधानाचार्य जीबी सिंह ने बताया कि 17 नवंबर को ढाई बजे खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें