फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजम का अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी। पकड़ी बाजार-भलुअनी मार्ग पर सेंट्रल बैंक के पास जलजमाव और सड़क टूटने को लेकर हिंदुस्तान जनमोर्चा के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि सड़क पर पुलिया बनने और टूटी सड़क पिच होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। धरना खत्म कराने पहुंची नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता की कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी। हिजम के जिलाध्यक्ष विजय शंकर सिंह कौशिक के नेतृत्व में 23 अक्टूबर से जारी अनिश्चितकालीन धरने में कार्यकर्ता और ग्रामीण मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। शनिवार को करीब तीन बजे धरनास्थल पर पहुंचीं नायब तहसीलदार ने मांग पत्र लेने के साथ धरना समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हुए। मान-मनौव्वल के बाद भी बात न बनने पर उन्हें वापस होना पड़ा। इस दौरान राधेश्याम विश्वकर्मा, जैनेंद्र सिंह, कपिलदेव मद्धेशिया, शकील अंसारी, शिवानंद, शमशेर सिद्दीकी, नरसिंह सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें