फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। निकाय चुनाव के लिए जारी हुई आरक्षण सूची में लार के लोगों ने साजिश का आरोप लगाया। लार नगर के लक्खू मोड़ पर नाराज लोगों ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग का पुतला फूंका और नारेबाजी की। लार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। इसकी वजह से सामान्य वर्ग के लोग अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नहीं करेंगे। लोगों ने जारी हुए आरक्षण सूची में गोलमाल का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग का पुतला फूंका। लोगों का आरोप है कि निर्वाचन आयोग नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जो जारी किया है, उसमें लार नगर पंचायत को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया है। लोगों ने आरक्षण में बदलाव की मांग किया। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान राजा सिंह, सुमित सिंह, हिमांशु सिंह, आकाश सिंह, आशीष सिंह, रिपुदमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें