देवरिया। बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज की विभिन्न संगठनों ने निंदा की है। कहा है भाजपा सरकार की असलियत सामने आ गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो गया है। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा, जिसमें सरकार पर पुलिस के जरिए दमन करने का आरोप लगाया है। कहा गया है कि ऐसे समय में लाठीचार्ज हुआ है जब पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी में आए थे। उन लोगों ने छात्राओं के बारे में सुधि तक नहीं ली। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद गिरि, डॉ. चतुरानन ओझा, वेदप्रकाश तिवारी, ब्रजेंद्र मणि, अमित पांडेय आदि रहे। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन की बैठक कैंप कार्यालय में हुई। बीएचयू की छात्राओं की मांगों को वाजिब बताया। कहा कि विचारधारा को बढ़ावा देने का मकसद कामयाब नहीं होगा। इस दौरान सचिव व्यास मुनि तिवारी, राजेश, सत्येंद्र यादव, सोबराती किदवई, विनोद तिवारी, गोविंद, गोवर्द्धन और राजेश आदि रहे।