फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस वापस लेने के लिए परधानों ने दिया ब्लाक पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली पुलसि की एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज प्रधानों ने धरना दिया। लेखपाल पर केस दर्ज करने और प्रधान का केस वापस करने की मांग की। एक सप्ताह में ऐसा नहीं हुआ तो प्रधान संघ उग्र आंदोलन करेगा। प्रधानों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। रामपुर बुजुर्ग गांव में पैमाइश करने लेखपाल अपने एक सहयोगी के साथ गया था। पुलिस की मौजूदगी में प्रधान से विवाद हो गया। लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्रधान समेत कई लोगों पर केस दर्ज कर लिया। प्रधान संघ अध्यक्ष बबुंदर यादव ने कहा कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई कर प्रधान को परेशान कर रही है। इससे गांव का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। एक सप्ताह के अंदर पुलिस केस वापस नही लेती है तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रधान संजय मिश्र ने कहा कि पुलिस प्रधानों का शोषण कर रही है। अगर इनका रवैया नहीं बदला तो हम शांत बैठने वाले नही हैं। इस दौरान राकेश सिंह, शिवकुमार यादव, रवि कुशवाहा, कमलेश कुमार, जीतेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें