फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में टपक रहा सीएचसी का छत, दवाईयां भींगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से लार सीएचसी का छत टपक रहा है। इसकी वजह से दवाइयां भींग गई। आनन-फानन में दवाओं को दूसरे कमरे में रखवाया गया। लार सीएचसी का छत मरम्मत नहीं होने के कारण बारिश में टपकता है। इस कारण बरामदा और ओपीडी रूम में पानी लग जाता है। पिछले साल भी छत टपकने से कीमती दवाइयां नुकसान हुई थी। बावजूद इसके विभाग की ओर से छत का मरम्मत नहीं कराया गया। बरसात के दिनों में और मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इस बाबत सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि नमी से कुछ दवाइयां खराब हुई हैं। बाकी को दूसरे कमरे में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें