फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली के 60 खंभे टूटे, 300 गांवों की आपूर्ति ठप

Wed, 03 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक-विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन

: बड़ा फॉल्ट होने से पथरदेवा व बंजरिया फीडरों की सप्लाई चालू करने में लग सकता है समय
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। सोमवार शाम को मौसम में हुए अचानक बदलाव से आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। तेज हवा चलने के कारण दर्जनों गांवों व कई कस्बों में पेड़ उखड़कर बिजली के खंभों और तारों पर गिर गए। इससे करीब 60 खंभे तार समेत टूटकर धराशायी हो गए। इससे तरकुलवा सब स्टेशन के लगभग 300 गांवों की बिजली आपूर्ति 25 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। इससे तिलक, विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली और पानी के लिए लोग तड़पते रहे। इनवर्टर भी जवाब दे गया। बिजली नहीं होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बिजली कर्मी टूटे खंभे व तारों को बदलने के लिए दूसरे दिन मंगलवार शाम तक जुटे रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। सूत्रों की मानें तो भारी क्षति होने के कारण पथरदेवा और बंजरिया फीडरों की सप्लाई में समय लग सकता है।
सोमवार शाम आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से तरकुलवा सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आंधी के चलते तरकुलवा, बालपुर श्रीनगर, जमुनी, दुबेटोला, बसंतपुर धूसी, कंचनपुर, पथरदेवा, बंजरिया आदि गांवों और कस्बों में पेड़ उखड़कर बिजली के खंभों और तारों पर गिर गए। इस दौरान 60 बिजली के खंभे और तार धराशायी हो गए। जिससे सबस्टेशन से जुड़े सभी कस्बों और लगभग 300 गांवों की बत्ती गुल हो गई। काफी मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने तरकुलवा कस्बे की सप्लाई को रात में टेम्परेरी चालू कराया। जबकि शेष कस्बे और गांवों में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल चार्जिंग के अभाव में स्विच ऑफ हो गए। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। शादी-विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां करने वाले परिवारों को काफी मुश्किल झेलनी पड़ी। बिजली गुल होने से व्यवसाय से लगायत रोजमर्रा के सभी काम-काज प्रभावित हो गए हैं। पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी है। दुकान के लिए मिठाइयां बनाने से लेकर अन्य कोई तैयारी नही हो पाई है। बिजली-पानी के बिन सब कोई त्रस्त है।
विज्ञापन


लगन का सीजन होने से बढ़ी दिक्कत
शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो गया है। जिनके वहां शादी है, उनके घर मेहमान आ गए हैं। ऐसे में बिजली न होने के कारण उन्हें भारी कठिनाई उठानी पड़ रही है। तरकुलवा कस्बे के रमेश मद्धेशिया, उमानंद, प्रमोद तिवारी, दिवाकर आदि ने बताया कि उनके यहां मांगलिक आयोजन है। बिजली न होने से पूरी तैयारी ही चौपट हो गई है। जेनरेटर की व्यवस्था कर काम चलाया जा रहा है, लेकिन शादी का सीजन होने से उसका चार्ज अधिक लग रहा है। बड़ी मुश्किल से जेनरेटर मिल पा रहा है।
-
लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। मोबाइल बैठ गए। लोगों के घरों में लगे पानी की टंकियां सूख गईं। लोगों को पानी के लिए तड़पना पड़ा। घर में आए मेहमानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विनोद राव, हरैया
-
तीन मई को गृह प्रवेश का कार्यक्रम है। घर पर मेहमान आए हुए हैं, बिजली के अभाव में मोटर बंद पड़ा है। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो चुका है। पानी की टंकी खाली हो गई है। पानी और बिजली के लिए सब लोग परेशान हैं।
राणा प्रताप राव, पूर्व प्रधान कनकपुरा

मंगलवार को बेटी का विवाह है। पूरा परिवार विवाह की तैयारी में जुटा है। सभी नात-रिश्तेदार घर आए हुए हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में बिजली गुल हो गई है। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया है। टंकी में पानी नहीं है। सबके मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं। फोन से किसी से संपर्क नही हो पा रहा है। बिजली न होने से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन

विजय शंकर पति त्रिपाठी, तरकुलवा
-
बिजली आपूर्ति ठप होने से टंकी का पानी खत्म हो गया है। नहाने-धोने के लिए घर की महिलाओं और बच्चों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। सभी लोगों के मोबाइल बंद हो गए हैं।
भोलू मोदनवाल, व्यवसायी तरकुलवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें