फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 60 पेटी देसी शराब बरामद, तीन तस्कर दबोचे

Sun, 02 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर। श्रीरामपुर पुलिस ने एक लग्जरी चार पहिया वाहन से 60 पेटी देशी शराब बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के क्रम में श्रीरामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मैदनिया पुल के पास से एक स्कार्पियो वाहन को रुकवा कर जांच की। तलाशी की दौरान उसमें छिपाकर रखी गई 60 पेटी देशी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख 35 हजार रुपए है। इस दौरान वाहन में सवार तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम बिहार प्रांत के सीवान जिले के मैरवा के तितरा निवासी पिन्टू कुमार पुत्र रामनारायण राम, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी शुभम सिंह पुत्र स्व. राजबली सिंह व मैरवा के छोटका मांझा निवासी सुग्रीव कुमार पुत्र लक्ष्मण गौंड़ बताया। पुलिस ने तीनों से पूछताछ करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। छापेमारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर, सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह, उमेश चौहान, रामसागर गुप्ता, बृजभान यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें