जिले में छह मिले कोविड पॉजिटिव
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में छह लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें मंडिकल कॉलेज के दो छात्र व जिला अस्पताल का कर्मचारी शामिल है, जबकि पीआईसीयू में इलाज के लिए बच्चे को लेकर भर्ती एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बीस हो गई है। वहीं दो लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जांच कराई जा रही है। लोगों को कोरोना को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।