फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 57 फीट ऊंचा ध्वज व एक पंडाल में 21 देवियों की प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिरसिया नंबर एक गांव में नवरात्र के पहले दिन से ही उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

- रामपुर कारखाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर-एक गांव में एक पंडाल में सजी हैं 21 देवी प्रतिमाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 57 फीट ऊंचा ध्वज और एक ही पंडाल में सजी 21 देवी प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन अर्चन के लिए उमड़ रही है। भीड़ को देखते हुए रात को पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है।

सिरसिया नंबर एक गांव में स्टूडेंट क्लब चिकित्सा, शिक्षा, धर्मार्थ एवं सेवार्थ ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की ओर से सजाया गया दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना है। स्वयंसेवकों ने श्रावण मास में नवरात्र उत्सव पर 57 फीट का ध्वज लगाया था। पिछले वर्ष स्वयंसेवकों ने मां विंध्यवासिनी सहित 51 शक्तिपीठ की स्थापना की थी। इसमें कई जिलों से करीब साठ हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने आए थे। इस साल पंडाल स्थल पर 57 फीट ऊंचा ध्वज और एक पंडाल में 21 देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि के पहले दिन से प्रतिदिन रात में भगवती जागरण का कार्यक्रम भी चल रहा है। यहां दुकानें सजी हैं और पंडाल के पास बच्चों के लिए बड़े बड़े झूले लगे हैं। लोग मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। सुरक्षा लिए रामपुर कारखाना पुलिस की महिला सिपाही और एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों का ड्यूटी लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें