देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को लेकर यातायात पुलिस ने शनिवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह व टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, तीन सवारी बैठाने वाले चालक, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहन और बिना फिटनेस/मानक से अधिक सवारी भरने वाले वाहन पकड़ में आए। कार्रवाई के दौरान 56 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 2 वाहन सीज किए गए। संवाद