देवरिया। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़ी संख्या में कार्यरत पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिसमें एक निरीक्षक समेत 55 कास्टेबल और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने इन पुलिस कर्मियों को नवीन कार्यस्थल पर शीघ्र पहुंचकर अपनी सेवा प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। संवाद