सोनूघाट। सदर ब्लॉक के जीआईटीआई परिसर में जिला सेवायोजन एवं माॅडल कॅरिअर केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमे 76 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। साक्षात्कार के पश्चात 53 अभ्यर्थी सफल हुए। इन्हें दो कंपनियों ने ट्रेड के अनुसार ज्वाइनिंग लेटर देकर एक सप्ताह के भीतर उपस्थित होकर ज्वाइन करने का समय दिया है। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने युवकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद