ड।।ारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर गन्ना जलाकर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना मूल्य के कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन किया। गन्ना को जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। रबी उत्पादकता गोष्ठी में लाखों रुपये की लूटने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। अफसर भी बेलगाम हो गए हैं। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार को दिया। शहर के टाउनहाल परिसर में संगठन के कार्यकर्ताओं की जुटान हुई। मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह, प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप शाही और जिलाध्यक्ष विनोद गुप्त की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। उनका कहना था कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान परेशान है। किसानों के साथ हमदर्दी का ढोंग रच रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान 400 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा कर रही थी, लेकिन सरकार बनने के बाद 10 रुपये प्रति क्विंटल तय की है। इसके चलते किसानों को समझ में नहीं आ रहा है। बैतालपुर चीनी मिल को चालू कराने का वादा पूरा नहीं हो सका है। रबी उत्पादकता गोष्ठी में सरकारी धन की लूट हुई है। इसकी जांच कराई जाए। ताकि सरकारी धन की लूट करने वालों की जवाबदेही तय हो सके। पीसीएफ के रामपुर कारखाना और भीमपुर केंद्रों को अविलंब चालू कराया जाए। ताकि किसान आसानी से उपज की बिक्री कर सके। इस दौरान राणाप्रताप सिंह, देवनाथ यादव, मारकंडेय सिंह, सदानंद यादव, दिग्विजय कुशवाहा, रामकरन, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।