मेहरौनाघाट। पिछले साल लार और मेहरौना में दुर्गा पूजन व मूर्ति विसर्जन में हुए बवाल को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। मंगलवार को अपर एडीएम वित्त वीरेंद्र दोहरे और एएसपी सुरेंद्र बहादुर लार थाने पर लोगों के साथ मंगलवार को बैठक किया। दशहरा और मोहर्रम त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था पर लोगों की राय जानी। डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई और सख्ती बरतने का निर्देश दिया। दशहरा और मोहर्रम एक साथ होने के कारण पुलिस सक्रिय है। नगर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया, ताकि उपद्रव मचाने वालों की गतिविधि कैमरे में कैद होगी। इसके अलावा 16 वीडियो कैमरे से वीडियोग्राफी कराई जाएगी और ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। दोनों संप्रदाय के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए त्योहार शांतिपूर्वक निपटाने की अपील की गई। इस दौरान सीओ शितांशु यादव, एसओ भीष्मपाल सिंह, एसडीएम राम विलास राम जगदीश यादव, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।