फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर गोली चलाने वालों के घर की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सीसी रोड में प्रधान कमलेश सिंह के घर गोली चलाने वाले सातों नामजद आरोपियों के घर की कुर्की होगी। न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने सभी के घर नोटिस चस्पा करा दी गई है। दो से तीन दिन में पुलिस कुर्की की कार्रवाई शुरू कर देगी। भलुअनी के सुकई परसिया गांव के प्रधान और शांति निकेतन इंटर कॉलेज टेकुआ के प्रबंधक कमलेश सिंह के सीसी रोड मकान पर नौ अगस्त की रात आठ बजे कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई थी। गोली किसी को लगी तो नहीं, लेकिन प्रधान और परिवार के लोग दहशत में आ गए थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संदीप सिंह और प्रभारी कोतवाल परमाशंकर यादव ने चार खोखा बरामद किया था। प्रधान कमलेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अपूर्व मल्ल उर्फ कुनाल, रत्नेश मिश्र, आशुतोष मिश्र, शैलेष तिवारी, अश्वनी मणि ऊर्फ बजरंगी, राकेश यादव और अमर जायसवाल के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवा का केस दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी, लेकिन 10 दिन बाद भी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। पुलिस ने कोर्ट में कुर्की की अर्जी दी थी। इस पर न्यायालय ने कुर्की का आदेश दे दिया। कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के घर कुर्की की सूचना चस्पा कराया और माइक से प्रचार कराया। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि सभी आरोपियों के घर की कुर्की कराई जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें