बरहज/भलुअनी। शिक्षामित्रों ने नगर बीआरसी परिसर में तालाबंदी की। भलुअनी में सड़क जाम कर किया। पूरे दिन पुलिस महकमा हलकान रहा। शनिवार को करीब दस बजे शिक्षामित्रों ने बीआरसी परिसर में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि धरने को तेज करने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के शिक्षकों ने चाक डाउन कर समर्थन किया। शिक्षक संघ के महामंत्री संजीव दूबे, रवींद्र पाल, आशुतोष शाह, सुनील यादव, बीआरसी विजय नाथ सिंह और हेमंत शुक्ल आदि ने धरना स्थल पर मौजूद रहे। भलुअनी में शिक्षामित्रों ने बीआरसी में ताला जड़कर बरहज-देवरिया मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि गोरखपुर में महिला शिक्षामित्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई में दोषियों को दंड दिया जाए। करीब एक घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन में सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। यात्री हलकान रहे। बीडीओ के आश्वासन पर शिक्षामित्रों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान विद्यानिवास यादव, महेश प्रजापति, बृजबिहारी, विपिन सिंह, अशोक, मनोज कुशवाहा, शबनम, फरहत, संगीता और गीता सिंह आदि मौजूद रहीं।