फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाली के तिलई बेलवा गांव के गौतम यादव, दिलीप, चंद्रिका और ललई को बुधवार की रात गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें गौतम यादव को गंभीर चोट लगी है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। दूसरी घटना भी सदर कोतवाली इलाके की ही है। सीसी रोड के रहने वाले अमरनाथ और विकास को बृहस्पतिवार की सुबह नगरपालिका रोड में पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। दोनों का उपचार चल रहा है। तीसरी घटना रामपुर कारखाना इलाके के देसही देवरिया की है। यहां झोपड़ी रखने के विवाद में विजय, जीरा देवी और राजन को बगल के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सभी पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें